Aamir Khan Net Worth: बॉलीवुड में टॉप एक्टर्स में से एक आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों वह अपने प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ को लेकर बिजी चल रहे हैं। फिल्म में उनके बेटे जुनैद खान नजर आएंगे. इसके अलावा साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, जुनैद के अपोजिट दिख रही है। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसके प्रोड्यूसर आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। अपने बेटे के फिल्म को लेकर बिजी चल रहे आमिर के पास कितनी नेट वर्थ हैं, आपको बताते हैं।
आमिर खान की नेट वर्थ
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पास 1862 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर के पास पाली हिल में समुद्र के सामने एक डुप्लेक्स है। 5000 वर्ग फुट से इधिक में फैली इस प्रॉपर्टी में रहने की जगह और काम करने की जगह दोनों हैं। इसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास पाली हिल्स में दो इमारतों में भी कई प्रॉपर्टीज हैं। Housing.com के अनुसार, आमिर ने बेला विस्टा में 1,027 वर्ग फुट का एक फ्लैट 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। यही नहीं उन्होंने बेला विस्टा और मरीना अपार्टमेंट्स में 10 अपार्टमेंट्स भी खरीदा है। उनके पास 7 करोड़ रुपये का एक फॉर्महाउस भी है, जिसे उन्होंने साल 2013 में खरीदा था।
लग्जरी कारों का कलेक्शन
आमिर खान के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। उनके गैराज में रोल्स-रॉयस घोस्ट (5.225 करोड़ रुपये – 7.95 करोड़ रुपये), मर्सिडीज-बेंज S600 गार्ड (10.50 करोड़ रुपये), बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर (6.95 लाख रुपये – 7.95 करोड़ रुपये), रेंज रोवर वोग (2.31 करोड़ रुपये – 3.41 करोड़ रुपये) हैं।
इससे भी करते हैं तगड़ी कमाई
आमिर खान एक्टिंग से तगड़ी कमाई करते हैं. वह एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी है और इससे भी उनकी कमाई होती है. साथ ही आमिर सैमसंग, टाटा स्काई और वीवो जैसे ब्रांड्स के लिए हर एंडोर्समेंट से लगभग 10 करोड़ से 12 करोड़ रुपये कमाते हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का रिपोर्ट कार्ड, क्या अक्षय कुमार की फिल्म निकली हिट?

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?

















