चाइनीज टेक कंपनी Realme ने भारत में अपने Narzo सीरीज में एक नया मॉडल पेश कर दिया है। इस मॉडल का नाम Realme Narzo 100 Lite 5G है और यह बजट सेगमेंट में लॉन्च हुआ है। इस मॉडल की खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। साथ ही इसमें स्मूद डिस्प्ले के साथ बढ़िया प्रोसेसर भी दिया गया है। ऐसे में अगर आप अपने लिए या अपने घर वालों के लिए नया बजट फोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर रियलमी का यह नया नवेला मॉडल आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत।
कितनी है कीमत?
सबसे पहले मॉडल की कीमत की बात करें, तो इसे कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें- 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB ऑप्शन शामिल है. इनकी कीमत क्रमश: ₹13,499, ₹14,499 और ₹16,499 है। खास बात तो यह है किलॉन्च ऑफर के तहत इस मॉडल पर कंपनी 1500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इस मॉडल को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
इस मॉडल की सेल 21 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक इसे Realme के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीद सकेंगे।
क्या खास है मॉडल में?
डिस्प्ले: इस नए मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8 इंच डिस्प्ले दिया गया है, यानी स्क्रोलिंग से लेकर गेमिंग तक यूजर्स को एकदम स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट भी मिलेगा। साथ ही इसमें कंपनी ने Smart Touch 2.0 टेक्नोलॉजी दिया है, जिससे यूजर इसे गीले हाथों से भी इस्तेमाल कर सकता है।
संबंधित खबरें (Also Read)
काम आधा, रिजल्ट दोगुना! ये 5 AI टूल्स बदल देंगे आपका काम करने का तरीका

YouTube PiP: अब फ्री में मिलेगा प्रीमियम वाला फीचर! YouTube का बड़ा सरप्राइज, यूजर्स खुश

OnePlus Pad 4 लॉन्च: 13.2 इंच डिस्प्ले और 13380mAh बैटरी के साथ आया OnePlus Pad 4! कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

iQOO Neo 10: 7000mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 10 अब नए रंगों में! कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

कैमरा: मॉडल के बैक पैनल में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलेगा।
प्रोसेसर: इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 5300 mm2 का वेपर कूलिंग चेंबर भी दिया गया है, जिससे घंटों फोन चलाने के बाद भी फोन जल्दी गर्म नहीं होगा। यह मॉडल Realme UI 7.0 पर काम करेगा, जो Android 16 पर बेस्ड है।
बैटरी: इस मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
यह भी पढें: बजट से लेकर मिड-रेंज तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 नए मॉडल्स, लिस्ट में Oppo-Vivo भी शामिल

















