अगर आप BSNL नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं या सेकेंडरी सिम लेना चाहते हैं, तो फिर सस्ते में नया सिम लेना का अच्छा मौका है। क्योंकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल नए ग्राहकों के लिए एक बार फिर फ्रीडम प्लान (Freedom Plan) लेकर आई है। इस प्लान के तहत कंपनी नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में नया सिम दे रही है। सिर्फ सिम ही नहीं, बल्कि 1 रुपये में महीने भर की वैलिडिटी और कॉलिंग-डेटा की सुविधा भी मिलेगी। यानी कि आप सिर्फ 1 रुपये में नए सिम के साथ कॉलिंग-डेटा का फायदा फ्री में उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।
BSNL Freedom Plan में क्या मिलेंगे बेनेफिट्स?
BSNL Freedom Plan के तहत कंपनी सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। यानी कि जैसे ही आप सिम लेते हैं, वैसे ही आपके नंबर पर 30 दिन की वैलिडिटी एक्टिवेट हो जाएगी। साथ ही यूजर्स को 30 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 2GB डेटा का फायदा भी मिलेगा।
कब तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?
बीएसएनएल का यह ऑफर लिमिटेड टाइम तक के लिए ही है। कंपनी ने इस ऑफर की लास्ट डेडलाइन 30 अप्रैल रखी है। देखा जाए, तो अभी 22 दिन का समय है, लेकिन जल्दी करना बेहतर रहेगा।
कौन उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?
इस ऑफर का फायदा केवल नए ग्राहक उठा सकते हैं। यानी कि जिन्होंने अब तक बीएसएनएल के सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है और अब वे बीएसएनएल सर्विस से जुड़ना चाहते हैं, तो वे इस ऑफर का फायदा उठा कर जुड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
काम आधा, रिजल्ट दोगुना! ये 5 AI टूल्स बदल देंगे आपका काम करने का तरीका

YouTube PiP: अब फ्री में मिलेगा प्रीमियम वाला फीचर! YouTube का बड़ा सरप्राइज, यूजर्स खुश

OnePlus Pad 4 लॉन्च: 13.2 इंच डिस्प्ले और 13380mAh बैटरी के साथ आया OnePlus Pad 4! कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

iQOO Neo 10: 7000mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 10 अब नए रंगों में! कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

कैसे मिलेगा ऑफर का फायदा?
इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या किसी ऑथराइज्ड BSNL शोरूम जाएं और वहां अपने आधार कार्ड के जरिए KYC करवाएं। केवाईसी के बाद आपसे 1 रुपये की फीस ली जाएगी और आपको नया बीएसएनएल का सिम मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Jio लाया करोड़ों यूजर्स के लिए नया प्लान, 339 में अब महीने भर एक्टिव रहेगा नंबर

















