अगर आप Netflix देखने के शौकीन हैं, लेकिन हर महीने इसके सब्सक्रिप्शन में पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो, फिर ये खबर आपके काम की है। क्योंकि, आज हम आपको Airtel के ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको न सिर्फ Netflix का फ्री एक्सेस मिलेगा, बल्कि साथ में लंबी वैलिडिटी और भर-भरकर डेटा भी मिलेगा। तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में।
कौन सा है एयरटेल का प्लान?
एयरटेल के पास कई सारे प्लान्स मौजूद हैं, जिनमें मंथली से लेकर एनुअल प्लान्स, कम डेटा और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स लिस्टेड हैं। ऐसे में अलग-अलग कीमत पर इन्हीं प्लान्स में कंपनी अपने यूजर्स को एंटरटेनमेंट के लिए कई सारे OTT एक्सेस भी ऑफर कर रही है। इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 1798 रुपये वाला प्लान। इस प्लान में कंपनी Netflix सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
क्या बेनिफिट्स मिलेंगे इस प्लान में?
एयरटेल के इस प्लान में जबरदस्त बेनिफिट्स मिलेंगे। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। 84 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 3GB डेटा का फायदा मिलेगा। अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको पूरे 84 दिनों तक अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा भी मीलगा। यानी जितनी चाहे उतने डेटा का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको 84 दिनों तक Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा। इसके साथ ही, इसमें फ्री स्पैम अलर्ट और हेलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इसके अलावा, पूरे साल भर के लिए फ्री में Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
संबंधित खबरें (Also Read)
काम आधा, रिजल्ट दोगुना! ये 5 AI टूल्स बदल देंगे आपका काम करने का तरीका

YouTube PiP: अब फ्री में मिलेगा प्रीमियम वाला फीचर! YouTube का बड़ा सरप्राइज, यूजर्स खुश

OnePlus Pad 4 लॉन्च: 13.2 इंच डिस्प्ले और 13380mAh बैटरी के साथ आया OnePlus Pad 4! कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

iQOO Neo 10: 7000mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 10 अब नए रंगों में! कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

किसके लिए परफेक्ट है ये प्लान?
एयरटेल का ये प्लान ऑल-इन-वन प्लान है, जिसमें कॉलिंग से लेकर डेटा, लंबी वैलिडिटी और फ्री एंटरटेनमेंट भी मिल रहा है। ऐसे में ये प्लान उनके लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें एक ही प्लान में लंबी वैलिडिटी, कॉलिंग, ज्यादा डेटा, Netflix और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स चाहिए।
यह भी पढ़ें: 2249 रुपये से कम में सालभर नंबर रहेगा एक्टिव, Airtel दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई सारे फायदे
यह भी पढ़ें: BSNL अपने इस प्लान में दे रही 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज

















