Samastipur News: समस्तीपुर में एक बाइक के लिए विवाहिता को फंदे पर लटका कर मार दिया गया। 9 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर से 5 सौ मीटर की दूरी पर जलाया जा रहा था। इसी बीच मायके वाले आ गए। मां-भाई और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई, पर तबतक लाश का 70 फीसदी हिस्सा जल चुका था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजली लाश बरामद की है। घटना के बाद ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए। विवाहित की पहचान गांव के पप्पू यादव की पत्नी बुच्ची देवी (20) के रूप में की गई है। घटना हसनपुर थाने के कोकनी गांव की है।
रात 2 बजे जलाई जा रही था दुल्हन का शव
Samastipur News: घटना देर रात की है। विवाहिता की लाश को रात करीब तीन बजे जलाया जा रहा था। बेटी की हत्या की सूचना पर मायके वाले ससुराल पहुंचे। घर पर कोई नहीं था। कुछ दूरी पर देखा आग लगी है। वहां जाकर देखा कि बेटी का शव जल रहा है। जिसके बाद मायके वालों ने आग बुझाई। मायके वालों के आने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए।
शादी में 2 लाख दहेज लिए थे फिर भी
Samastipur News: सिघिया थाने के कुंडल के बसुआ गांव निवासी मृतका की मां किरण देवी ने कहा कि करीब 9 माह पहले ही अपनी बेटी की शादी कोकनी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के बेटे पप्पू यादव (24) के साथ की थी। शादी के समय 2 लाख रुपए के अलावा सामान दिए थे, लेकिन दामाद और ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पति सहित ससुराल वाले बेटी को काफी प्रताड़ित करते थे। रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई है। लाश जलाई जा रही। जिसके बाद हमलोग मौके पर गए।
संबंधित खबरें (Also Read)
Samastipur Railway: रेलवे की जमीन पर अब नहीं चलेगा कब्जा! समस्तीपुर में हर इंच की होगी ऑनलाइन निगरानी

हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का रिपोर्ट कार्ड, क्या अक्षय कुमार की फिल्म निकली हिट?

आलिया भट्ट की ‘तुम्बाड 2’ में एंट्री, सोहम शाह-नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी संग करेंगी खास रोल

Samastipur: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला शहर! मोबाइल स्नैचिंग में दुकानदार को मारी गोली

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए की छापामारी
Samastipur News: हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को दी गई है। दहेज के लिए हत्या की बात सामने आई है। अधजली लाश बरामद की गई है। परिवार के लोगों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी घर में ताला लगाकर फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:बच्ची ने निगल लिया सिक्का,रेलवे अस्पताल में चल रहा था इलाज,हालत गंभीर होने के बाद दरभंगा किया गया रेफर
- Samastipur News:रिटायर्ड अध्यापक के घर हुई चोरी,चोरों ने 30 लाख रुपए के जेवर चुरा लिए,पत्नी का पटना में चल रहा है इलाज
- Samastipur News:चौथे चरण में 13 मई को समस्तीपुर उजियारपुर में होगी वोटिंग,जिला अधिकारी ने चुनाव को लेकर दी जानकारी
- Samastipur News:आज से 20 तारीख तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बारिश भी हो सकती हैं मौसम के शुष्क रहने की जताई जा रही है संभावना


















