दिल्ली: आम आदमी पार्टी में आज एक बड़ी राजनीतिक बगावत देखने को मिली। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा,अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। सांसद राघव चड्ढा के बड़े बयान से AAP के अंदर की हलचल बढ़ गई है और देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में बड़ी चिंता देखने को मिली है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान
दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि वो आम आदमी पार्टी को छोड़ रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा है कि वो बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ AAP के दो-तिहाई सदस्य भी आम आदमी पार्टी से अपना रिश्ता तोड़ रहे हैं। राघव चड्ढा के साथ आप के कुछ अन्य सांसद भी बीजेपी में जा रहे हैं।
इसमें अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और विक्रम साहनी के नाम सामने आ रहे है। इस प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसाद अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी अपने विचार साझा कर कहा की वे बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।
राघव चड्डा का सीधा संदेश- AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा की “हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे.”
संबंधित खबरें (Also Read)
Bengal Election 2026: बंगाल रिजल्ट का असर शेयर बाजार पर! 4 मई को Sensex में आएगा तूफान या गिरावट?

Fuel Price Hike भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम बढ़ने के संकेत

Supreme Court का बड़ा फैसला! Pawan Khera को मिली राहत, राजनीति पर कड़ी टिप्पणी

Gold Reserve: भारत वापस लौट रहा सोना! RBI ने 6 महीने में किया बड़ा खेल, बदल रही आर्थिक रणनीति

AAP पार्टी के प्रति ईमानदारी
राघव चड्ढा ने कहा की उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा। अब मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं। मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था। मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा। अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही. मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था। में उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था।
AAP सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल होंगे शामिल
AAP राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था ये स्थिति आएगी और ये आ गई। में आज आम आदमी पार्टी से अपने रिश्ते को अलग कर रहा हूं। मैं किसान परिवार से आया फिर पढ़ाई लिखाई के लिए विदेश गया। सिर्फ एक मकसद से राजनीति में आया कि देश के लिए कुछ बड़ा कर सकूं। में देश सेवा के मकसद से आम आदमी पार्टी में जुड़ा। मैंने हमेशा अरविंद केजरीवाल को पार्टी में सबसे आगे रखा। अब तक मैंने जो भी निर्णय लिया पार्टी को सर्वोपरि रखकर लिया। मैंने पूरी इमानदारी से AAP के साथ काम किया। देश में राजनीतिक दल रहने चाहिए, मेरे रास्ते आज से अलग हैं”
पिछले दिनों ही AAP ने सांसद राघव चड्डा को हटाकर अशोक मित्तल को आप का राज्यसभा में उपनेता बनाया गया था। अब मित्तल राघव के साथ आ गए हैं। कुछ दिनों पहले ही अशोक मित्तल के यहां 9 ठिकानों पर ED की छापेमारी हुई थी।
राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका
बता दें कि आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद थे। इनमें से 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से थे। शुक्रवार को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने 7 सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया तो अब राज्यसभा में आम आदमी पार्टी सिकुड़ गई है।
यह भी पढ़ें- Raghav Chadda की बड़ी मांग: क्या अब जनता हटाएगी अपने सांसद?


















