खोया हुआ गहना लौटाकर जीता दिल: बिहार में अक्सर पुलिस की छवि को लेकर नकारात्मक धारणाएं देखी जाती हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर के नगर थाना में तैनात डायल 112 की टीम ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है।
हाल ही में, अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी ठेकेदार विशाल कुमार सिंह और उनकी पत्नी प्रीति सिंह गरीब स्थान स्थित ज्वेलरी मार्केट से गहने खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका गहनों से भरा बैग गिर गया, लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी जब बैग नहीं मिला, तो वे निराश हो गए।
इसी बीच, नगर थाना में तैनात डायल 112 के जवान मृत्युंजय कुमार को सड़क पर पड़ा यह बैग मिला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी और बैग को थाने में सुरक्षित रख लिया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित के मोबाइल नंबर की तलाश की और उसे फोन करके खोए हुए बैग के मिलने की जानकारी दी।
जब विशाल कुमार सिंह और उनकी पत्नी थाने पहुंचे और अपना बैग प्राप्त किया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मृत्युंजय कुमार और पूरी 112 टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज उन्हें बिहार पुलिस पर गर्व महसूस हो रहा है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Muzaffarpur CSP लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: देसी कट्टा और नकदी के साथ पकड़ा गया आरोपी

मुजफ्फरपुर न्यूज: 1.5 करोड़ की विदेशी सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार न्यूज़: पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे का कहर, दो की मौत; कार के खंभे से टकराने पर लगी आग

Muzaffarpur News: अधूरे पुल का रंग-रोगन मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले शुरू, डीएम ने दी सफाई

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पुलिस समाज सेवा की भावना से भरी होती है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाती
इसे भी पढ़े :-
- बिहार: पटना के पुलिस मालखाने में लगी भीषण आग, एक दर्जन बाइक जलकर राख
- बिहार: गया एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 8 साल से बोधगया में बौद्ध भिक्षु के रूप में रह रहा था
- बिहार: ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत, दवा लेने पटना जा रहा था मजदूर
- भागलपुर: छोटे भाई ने जायदाद के लिए बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या, परिजनों ने किया हंगामा
- पटना में डेंगू का खतरा: लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक नए मरीज मिले


















