मंगलवार को बादशाह और ईशा रिखी की शादी की तसवीरें जैसे ही सोशल माडिया पर सामने आई, फैंस हैरान हो गए। फैंस को पहले यकीन नहीं हुआ कि बादशाह ने शादी कर ली है। हालांकि शादी की तसवीरें और वीडियोज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये तसवीरें ईशा की मां पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शादी को लेकर कपल ने आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं है, लेकिन फैंस अब ईशा के बारे में जानना चाहते हैं। ईशा एक पंजाबी एक्ट्रेस है।
कौन हैं ईशा रिखी?
बादशाह अभी 40 साल के हैं, जबकि ईशा रिखी अभी 32 साल की हैं। इसका मतलब है कि बादशाह अपनी पत्नी से 8 साल बड़े हैं। ईशा रिखी एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक मॉडल से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। ईशा ने ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’ (2013) से अपने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उसके बाद वह ‘हैप्पी गो लकी’, ‘मेरे यार कमीने’, ‘व्हाट द जट्ट!!’ और ‘अरदास’ जैसी मूवीज में नजर आई। साल 2018 में एक्ट्रेस ने ‘नवाबजादे’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनीत पाठक थे।
बादशाह और ईशा रिखी की लव स्टोरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह और ईशा रिखी एक पार्टी में कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे। अक्टूबर 2022 में पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पार्टी में संगीत के प्रति अपने प्यार की वजह से उनके बीच तुरंत ही अच्छी ट्यूनिंग बन गई। एक सूत्र ने बताया था, “रैपर को एक पंजाबी एक्ट्रेस को डेट करते हुए एक साल हो गया है। बादशाह, ईशा रिखी से अपने एक कॉमन दोस्त की पार्टी में मिले थे। दोनों के बीच तुरंत ही अच्छी केमिस्ट्री बन गई। एक पार्टी में, उन्हें पता चला कि फिल्मों और संगीत के मामले में उनकी पसंद काफी मिलती-जुलती है, इसलिए उनके बीच अच्छी ट्यूनिंग बन गई।”
बादशाह की पहली पत्नी कौन हैं?
बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मीन मसीह से हुई थी। वह लाइमलाइट से दूर रहती थी और दोनों ने साल 2012 में शादी किया था। दोनों की एक बेटी भी है जो जैस्मीन के साथ लंदन में रहत है। इस बारे में बादशाह ने खुद एक पॉडकास्ट में बताया था। दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और साल 2012 में दोनों अलग हो गए।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

तलाक के 6 साल बाद फिर दूल्हा बने बादशाह, ईशा रिखी से रचाई शादी, वरमाला का वीडियो वायरल


















