Vvan New Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी फिल्म ‘Vvan’ में नजर आएगी। फिल्म में दोनों को साथ देखने के लिए फैंस काफी बेताब है। जब से मेकर्स ने इसके बारे में अनाउंसमेंट किया है तब से ही फैंस फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। फिल्म पहले 15 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। मेकर्स ने नयी रिलीज डेट में बताया कि अब दर्शक इसे रक्षाबंधन के मौके पर यानी 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जानें VVAN की नयी रिलीज डेट
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स पर फिल्म के नये रिलीज डेट का खुलासा करते हुए एक पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, “एकता आर कपूर – टीवीएफ ने हाथ मिलाया। सिद्धार्थ मल्होत्रा – तमन्ना भाटिया स्टारर ‘VVAN’ की रिलीज डेट पक्की हो गई है… 28 अगस्त 2026. फिल्म लोककथाओं पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। #TVF के साथ मिलकर #BalajiMotionPictures ने इसे प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन #ArunabhKumar और #DeepakMishra ने किया है।”
सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछली बार इस फिल्म में आए थे नजर
सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछली बार फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आए थे। मूवी में उनके अपोजिट जान्हवी कपूर नजर आई थी। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स बैनर के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया। फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई।
तमन्ना भाटिया इस फिल्म में आएंगी नजर
तमन्ना भाटिया वी. शांताराम की बायोपिक को लेकर भी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी होंगे और इसका पहला लुक मेकर्स ने जारी कर दिया है। वह फिल्म में शांताराम की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री जयश्री का किरदार प्ले करेंगी। फिल्म से अपना पहला लुक शेयर करने के बाद उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “वी. शांताराम की बायोपिक में जयश्री जी के पोस्टर पर हमें जितना भी प्यार मिला है, वह सब उन्हीं को समर्पित है। यह उनकी गरिमा और उनकी विरासत को एक श्रद्धांजलि है। धन्यवाद। इस दुनिया में कदम रखना, शुरुआती दिनों में ही मेरे लिए बेहद निजी और गहरा अर्थ रखने वाला अनुभव रहा है।”
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- Happy Patel OTT Release: जासूसी में कॉमेडी का तड़का! ‘हैप्पी पटेल’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने


















