Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 10: फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। पवन कल्याण की मूवी ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हर बीतते दिन के साथ इसकी कमाई घटने लगी। फिल्म की कमाई अब बहुत घट गई है। धुरंधर 2 की आंधी में पवन कल्याण की मूवी उड़ गई। जहां धुरंधर 2 ने 9 दिन में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया, वहीं, उस्ताद भगत सिंह का हालत टाइट है। आइए 10वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं।
10वें दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने कितनी कमाई की?
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दसवें दिन 0. 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये शुरुआती नंबर्स है और रात तक इसके फाइनल नंबर्स आएंगे। ये कमाई इसने 821 शो से की है। इसके साथ ही भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 80.50 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 68.46 करोड़ हो गया है। जबकि दुनियाभर में इसने 91 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
डे वाइज कलेक्शन
- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: 34.75 करोड़ रुपये
- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 2: 9 करोड़ रुपये
- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 3: 9. 10 करोड़ रुपये
- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 4: 7.50 करोड़ रुपये
- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 5: 2.50 करोड़ रुपये
- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 6: 1.75 करोड़ रुपये
- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7: 1.35 करोड़ रुपये
- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8: 1 करोड़ रुपये
- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 9: 1.10 करोड़ रुपये
- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 10: 0. 41 करोड़ रुपये
Ustaad Bhagat Singh Total Collection: 68.46 करोड़
जानें फिल्म के बारे में
‘उस्ताद भगत सिंह’ हरीश शंकर द्वारा निर्देशित एक तेलुगू एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ श्रीलीला, राशि खन्ना, आर. पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, बी.एस. अविनाश, गौतमी, चम्मक चंद्र भी हैं। इस फिल्म की घोषणा सबसे पहले 2021 में ‘भवदीयडु भगत सिंह’ के नाम से की गई थी, लेकिन बाद में 2022 में फिल्म का टाइटल बदल दिया गया। यह फिल्म ‘गब्बर सिंह’ (2012) के बाद पवन कल्याण और हरीश शंकर का दूसरा संयुक्त प्रोजेक्ट है। ‘उस्ताद भगत सिंह’ का बजट 150 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट के बाद जिंदगी में आई नई रोशनी, अनुराग डोभाल के घर गूंजी किलकारी

















