Horror Films: हिंदी सिनेमा ने कुछ ऐसी यादगार हॉरर फिल्में दी हैं जिसे देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। भूतिया घरों और शापित गांवों से लेकर रोंगटे खड़े कर देने वाले बुरे सपने तक, ये फिल्में साबित करती हैं कि बॉलीवुड हॉरर फिल्मों को बखूबी पेश कर सकता है। अगर आप भी हॉरर फिल्में देखने के शौकीन है तो आपको बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन हॉरर फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे देखने के बाद आप रात में अकेले सो नहीं पाएंगे।
Bulbbul – Netflix
ग्रामीण बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘बुलबुल’ की कहानी एक यंग दुल्हन के ऊपर बेस्ड है। उसके शांत जीवन में धीरे-धीरे तब अंधेरा होने लगता है, जब गांव में रहस्यमयी मौतें होने लगती हैं। यह फिल्म जितनी डर के बारे में है, उतनी ही दर्द, अन्याय और एक महिला के अपनी आवाज खोजने के बारे में भी है। मूवी में तृप्ति डिमरी ने शानदार काम किया है।
Munjya – JioHotstar
‘मुंज्या’ की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ‘मुंज्या’ नाम का एक भूत परेशान करता है। इस डरावनी, लेकिन मजेदार कहानी में शरवरी वाघ और अभय वर्मा ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। यह फिल्म मैडॉक के ‘हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स’ का हिस्सा है। मुंज्या’ JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है।
Pari – YouTube
फिल्म परी साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। रुखसाना के किरदार में- एक डरावनी, नाज़ुक और रहस्यमयी महिला के रूप में -अनुष्का ने एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला अभिनय किया जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों के जेहन में बना रहेगा।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

Darna Mana Hai – Amazon Prime Video
फिल्म में दिखाया गया है कि दोस्तों का एक समूह जंगल में बैठकर डरावनी कहानियां सुनाता है। हर कहानी अलग है और अपने साथ एक अलग तरह का डर लेकर आती है। इसमें नाना पाटेकर, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी जैसे कई सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में बहुत कुछ दिखाया जाता है जैसे-यात्रियों का भूतों से लिफ़्ट मांगना और एक ऐसा आदमी जो लोगों को ‘फ़्रीज’ कर सकता है, लेकिन बाद में खुद ही फ्रीज हो जाता है।
Tumbbad- Prime Video
‘तुम्बाड’ की कहानी बहुत अलग है। ये हॉरर फिल्म विनायक के उस जादुई खजाने के प्रति जुनून की कहानी है, जिसकी रखवाली दुष्ट देवता ‘हस्तर’ करता है। फिल्म के डरावने विज़ुअल्स और लोक-कथाओं पर आधारित कहानी मिलकर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला माहौल बनाते हैं। सोहम शाह की ज़बरदस्त एक्टिंग इस फिल्म को यादगार बना देती है।’तुम्बाड’ का सीक्वल भी अभी बन रहा है।
Shaitaan – Netflix
‘शैतान’ एक जबरदस्त सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जिसमें अजय देवगन और आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं. इसकी कहानी एक परिवार की शांतिपूर्ण छुट्टी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तब एक बुरे सपने में बदल जाती है, जब कोई अजनबी काले जादू का इस्तेमाल करके परिवार की बेटी को अपने वश में कर लेता है. यह फिल्म अब Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।
Chhori – Prime Video
नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ‘छोरी’ ग्रामीण हॉरर फिल्म है। इसकी कहानी साक्षी नाम की एक गर्भवती महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दूरदराज के गांव में छिपी हुई है, जहां उसका सामना स्थानीय अंधविश्वासों से जुड़ी पैरानॉर्मल ताकतों से होता है. नुसरत भरूचा की भावुक अदाकारी और फिल्म का डरावना माहौल इसे बेहद दिलचस्प बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?


















