The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 11: ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के 11वें दिन का कलेक्शन आ गया है। ये अर्ली आंकड़े है और इसमें थोड़ा चेंज संभव है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब फिल्म की कमाई 30 करोड़ से अधिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हो चुकी है। चलिए आपको डे वाइज कलेक्शन का हिसाब किताब बताते हैं।
11वें दिन द केरला स्टोरी 2 ने कितने का किया कारोबार?
अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ रिलीज होने से पहले ये विवाद में आ गई थी। हालांकि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने सिंगल डिजिट से अपना खाता खोला। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 11वें दिन फिल्म ने 0.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया। नाइट शोज के नंबर्स आने के बाद इसके फाइनल आंकड़े आएंगे। टोटल नेट कलेक्शन मूवी ने 33 करोड़ रुपये का कर लिया है। फिलहाल 19 मार्च से पहले ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए कोई और मूवी नहीं है।
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Release Date: 27 फरवरी को आएगी वो फिल्म जिससे फिर मचेगा बवाल
कमाई (डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस )
- The Kerala Story 2 Collection Day 1- 0.75 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 2- 4.65 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 3- 4.75 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 4- 2.5 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 5- 4 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 6- 3.65 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 7- 2.19 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 8- 2.75 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 9- 3.75 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 10- 3.37 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 11- 0.13 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 25.40 करोड़ रुपये
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

19 मार्च को होगी धुरंधर 2 से टक्कर
रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन स्टारर फिल्म धुरंधर 2,19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा बज है। फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले ही यानी 18 मार्च को पेड़ प्रीव्यू है, जिसने अभी ही 12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। ऐसे में द केरला स्टोरी 2, धुरंधर 2 के सामने टिक पाएगी, ये तो अंसभव सा लग रहा है।
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Collection: 16वें दिन ‘द केरला स्टोरी 2’ हिट हुई या पिट गई? कमाई देख पकड़ लेंगे अपना माथा


















