Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर आए दिन नये अपडेट्स आते रहते हैं। फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के रिलीज होने में अभी वक्त है। इस बीच ‘कुंभकर्ण’ के रोल को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है। पहले सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि ये रोल बॉबी देओल निभा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। ये किरदार वेब सीरीज ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक निभाएंगे। सीरीज में फैसल प्रहलाद चाचा का रोल निभाते थे।
फिल्म ‘रामायण’ में हुई प्रहलाद चाचा की एंट्री
महत्वाकांक्षी पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी और यश का नाम सबसे पहले आता है। रणबीर भगवान राम और साई माता सीता बन रही है, जबकि यश रावण के किरदार में दिखेंग. वहीं, फैसल मलिक भी फिल्म से जुड़ गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में एक्टर यश के साथ ‘कुंभकर्ण’ के लिए एक इंट्रोडक्टरी सीन शूट किया है। बताया जा रहा है कि इस सीन में एक्शन सीक्वेंस और हाई विज़ुअल इफेक्ट के लिए एक इंटरनेशनल क्रू शामिल था।
जानें फिल्म ‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ में रवि दुबे-लक्ष्मण और सनी देओल-भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इसले अलावा फिल्म का हिस्सा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा, आदिनाथ कोठारे और कुणाल कपूर भी हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि फिल्म के दूसरे भाग में रावण के पुत्र मेघनाद (इंद्रजीत) की भूमिका एक्टर राघव जुयाल निभाएंगे। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगी, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर रिलीज की जाएगी।
फैसल मलिक इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
फैसल मलिक मूल रूप से इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और मुंबई में रहते हैं। फैसल एक एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। उन्हें पहचान अमेजन प्राइम सीरीज की पंचायत में प्रहलाद चाचा के किरदार से मिली. वह ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में एक पुलिस वाले के रोल में दिखे थे। जबकि फिल्म थामा में वह आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ काम कर चुके हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?


















