Panchayat Season 5: पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ जब रिलीज हुआ था, तब इसकी कहानी को दर्शकों ने काफी सराहा था। ग्रामीण परिवेश की इस कहानी ने हर दिल को छू लिया था। पहला सीजन प्रीमियर 3 अप्रैल, 2020 को हुआ था, जिसके बाद 18 मई, 2022 को इसका दूसरा सीजन आया। दो सीजन के बाद भी लोगों ने इसे भरपूर दिया और फिर 28 मई, 2024 को इसका तीसरा सीजन रिलीज हुआ। इसके बाद साल 2025 में इसका चौथा सीजन मेकर्स लेकर आए। अब फैंस के एल खुशखबरी है कि इसका पांचवां सीजन आ रहा है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
कब आएगा पंचायत सीजन 5?
अमेजन प्राइम वीडियो ने साल 2026 की कंटेंट लिस्ट की घोषणा कर दी है. इसमें कंफर्म हो गया है कि ‘पंचायत’ का पांचवां सीजन इसी साल के आखिरी में रिलीज होगा। फिलहाल इसका प्रोडक्शन जोरों पर चल रहा है और यह रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘पंचायत’ सीजन 5 की आधिकारिक कहानी का हिंट मेकर्स ने दे दिया है। मेकर्स के अनुसार, “एक नई और बदले की भावना रखने वाली लीडरशिप के तहत, काम के माहौल में बढ़ती मुश्किलों का सामना करते हुए, अभिषेक अपने एमबीए के सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने की तैयारी करता है, लेकिन इससे पहले उसे फुलेरा में अपने अधूरे कामों को निपटाना होगा।”
पंचायत 5 की स्टारकास्ट
‘पंचायत सीजन 5’ में इस बार भी जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी) मुख्य किरदार में दिखेंगे। इनके साथ-साथ नीना गुप्ता- मंजू देवी के रोल में, रघुबीर यादव- बृज भूषण दुबे के रोल में, फैसल मलिक- प्रह्लाद पांडे के किरदार में, चंदन रॉय- विकास के रोल में और संविका-रिंकी के किरदार को दोहराते दिखेंगी। इस वेब सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने बनाया है. इसे चंदन कुमार ने लिखा है और यह अरुणाभ कुमार के ‘द वायरल फीवर’ (TVF) के बैनर तले बनी है।
इस ओटीटी पर करें एंजॉय
पंचायत सीजन 4 में दिखाया गया था फुलेरा की ना खत्म होने वाली रोजमर्रा की दिक्कतों को मेकर्स ने दिखाया था। इसमें गांव की राजनीति, चुनाव, सड़क बनवाने की कहानी को दिखाया गया। इसके अलावा सीरीज में इन सबके अलावा मस्ती, दुख, एकता और गांव की जिंदगी को भी अच्छे तरीके से दिखाया गया। इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आई थी। ये चौथा सीजन 24 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आया था। अगर आपने इसे नहीं देखा है तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे देख सकते हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Film Release Date: गुड्डू-कालीन भैया का जलवा बड़े पर्दे पर, ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की रिलीज डेट आउट


















