डायरेक्टर आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज हुए अभी सिर्फ नौ दिन ही हुए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया। फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है। एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ सात दिनों में दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। यह सुकुमार की अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ (2024) के साथ इस मील के पत्थर तक सबसे तेजी से पहुंचने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म की सफलता को देखते हुए अब करण जौहर ने इसकी तारीफ की है।
धुरंधर 2 को लेकर करण जौहर का रिएक्शन
करण जौहर ने धुरंधर 2 के नाम लंबा सा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर लिखा। फिल्म का पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा, टेस्टोस्टेरोन, हाइपर अल्फा एनर्जी और गहरी देशभक्ति पर चर्चाएं जारी रहेंगी, जैसा कि होना ही चाहिए… लेकिन धुरंधर 2 इससे कहीं ज्यादा है… जसकीरत की दिल दहला देने वाली बैक स्टोरी… हमारी मातृभूमि के लिए किए गए दिल तोड़ने वाले बलिदान… यहां तक कि विलेन का भी मानवीय पक्ष और उसकी कई परतों वाली बैक स्टोरी… बेमिसाल क्राफ्ट… साउंडस्केप और हर तरफ से जबरदस्त सिनेमैटिक हुनर आदित्य धर की प्रतिभा और निर्देशन पर उनकी पकड़ को साबित करता है… वह सचमुच कितने कमाल के और बेहतरीन फिल्ममेकर हैं… वह न सिर्फ मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर ऊंचा उठाते हैं, बल्कि एक नया पैमाना भी बनाते हैं… यह एक नया डायरेक्टर है!!!
रणवीर सिंह की करण ने की तारीफ
करण जौहर अनपे पोस्ट में लिखते हैं, बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़कर यह इंडस्ट्री में घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड तोड़ेगा भी!! और, और, और रणवीर सिंह तुम क्या चीज हो यार?!?????? यह तुम्हारे करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है; तुम्हारे हर आंसू, तुम्हारी हर खामोश नजर, और हर बार जब तुम अपने जबरदस्त स्वैग के साथ चलते हो, तो तुम यह साबित कर देते हो कि तुम महान कलाकारों में से एक हो!!! तुम हमेशा से एक बहुत बड़े दर्जे के कलाकार रहे हो और हमेशा रहोगे… सचमुच एक ‘धुरंधर’ फिल्म स्टार!!!
करण को याद आया 70 का दशक
करण ने ये भी लिखा, …मैं उन दिनों में लौट गया जब मैं 70 के दशक में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में एकदम प्योर और दमदार हिंदी सिनेमा देखा करता था… और फिल्म देखकर पूरी तरह से संतुष्ट होकर निकलता था, और इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का सपना देखता था… आज मैं इस फिल्म बिरादरी का एक हिस्सा हूं और ‘धुरंधर’ ने मुझे यह याद दिलाया कि आज यहां होने पर मुझे कितना गर्व और कितनी कृतज्ञता महसूस होती है.
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- Ustaad Bhagat Singh Collection Day 10: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची ‘उस्ताद भगत सिंह’, 10वें दिन की कमाई ने चौंकाया


















