आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 18 मार्च को पेड़ प्रीव्यू शोज हैं और 19 मार्च को ये पूरी तरह से सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन मूवी जबरदस्त कलेक्शन करने वाली हैं और साथ ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपये है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म के लिए किसे सबसे ज्यादा फीस मिली।
रणवीर सिंह
एशिया नेट के मुताबिक, धुरंधर 2 के हमजा को फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये की मोटी फीस मिली है। फिल्म में सबसे ज्यादा उनकी ही फीस है।
अर्जुन रामपाल
धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल विलेन के रोल में हैं और उनके किरदार का नाम मेजर इकबाल है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में विलेन रोल निभाने के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये की फीस मिली हैं।
आर माधवन
फिल्म में काम करने के लिए आर माधवन ने 9 करोड़ रुपये की फीस ली है। मूवी में वह अजय सान्याल की भूमिका में नजर आए हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

अक्षय खन्ना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय खन्ना ने फिल्म के लिए 2 करोड़ की फीस ली है। हालांकि ये तय नहीं हुआ है कि दूसरे पार्ट में उनका किरदार है या नहीं।
संजय दत्त
फिल्म में संजय दत्त को 10 करोड़ की फीस मिली है। दूसरे पार्ट में उनका किरदार अहम माना जा रहा है।
सारा अर्जुन
सारा अर्जुन फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आई है। फिल्म में उनके किरदार का नाम यालीना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी के लिए उन्हें 1 करोड़ की फीस मिली है।
रिलीज से पहले यामी गौतम ने धुरंधर 2 का किया रिव्यू
‘धुरंधर 2’ के निर्देशक आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म का रिव्यू करते हुए बताया था, “मैंने ‘धुरंधर 2’ पहले ही देख ली है यह असाधारण से भी बढ़कर है। मैं सचमुच बहुत भावुक हो गई थी। उस दिन मुझे फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए मैं आदित्य से कुछ कह नहीं पाई, लेकिन बाद में, मैं कुछ भी नहीं कर पाई। मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन मैं पढ़ नहीं पाई; मुझे कुछ देखना था, लेकिन मैं देख नहीं पाई। मैं बस बाहर डूबते हुए खूबसूरत सूरज को देख रही थी और सोच रही थी कि जब फ्लाइट लैंड करेगी, तो मैं आदित्य से क्या कहूंगी। मैं फिल्म के बारे में अपनी भावनाओं और अपने अनुभव को शब्दों में बयां करना चाहती थी। आदित्य अपने दर्शकों और अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म को बनाने में अपनी पूरी जिंदगी की मेहनत लगा दी है। ‘धुरंधर 2’ एक ऐसा अनुभव होगी जिसे दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे.”
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?


















