Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सबसे बड़ी खासियतों में से एक यह है कि इसने अपने पिछले भाग से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली। पहले दिन ही मूवी ने सभी भाषाओं में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि पहली किस्त ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 में रिलीज होने पर 27 करोड़ रुपये से शुरू हुई थी। इसकी तुलना में, इस सीक्वल ने सिर्फ पहले ही दिन उस आंकड़े का लगभग चार गुना कमाया है। फिल्म के आधिकारिक तौर पर रिलीज होने के तुरंत बाद ही इसका पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान में उपलब्ध हो गया। इस बारे में एक्स अकाउंट्स पर बताया गया है। कुछ अकाउंट्स ने पाकिस्तान में फिल्म देखे जाने की फोटोज भी पोस्ट की।
पाकिस्तानी भी देख रहे धुरंधर 2
दरअसल, खालिद महमूद खालिद नाम के एक पत्रकार ने एक्स पर लिखा, “लाहौर में ‘धुरंधर 2’ देख रहा हूं।” इस पर पत्रकार आदित्य राज कौल ने रिप्लाई देते हुए लिखा, “दुख की बात है कि ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का पायरेटेड वर्जन आज ही पाकिस्तान पहुंच गया है।” इसके अलावा उन्होंने लिखा, “नीचे एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं जो इसी बात की पुष्टि कर रहे हैं और अपनी होम स्क्रीन पर इस फिल्म का आनंद ले रहे हैं। पाकिस्तानी लोग भारतीय सिनेमा के बिना नहीं रह सकते, भले ही वह पाकिस्तानी आतंकवाद को कुचलने के बारे में ही क्यों न हो! 😊”

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तहलका
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों के पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इसने जवान (₹75 करोड़), पठान (₹57 करोड़), स्त्री 2 (₹54 करोड़) और एनिमल (₹64 करोड़) की ओपनिंग डेज के आंकड़े को मात दे दिया. हालांकि ये अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल को पीछे छोड़ने में नाकाम रही। फिर भी फिल्म हिंदी वर्जन की तुलना में धुरंधर 2 ने दिन 1 में ₹99 करोड़ की कमाई कर पुष्पा 2 (₹70.30 करोड़) को काफी पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के 1000 करोड़ में से आधी कमाई राकेश बेदी के नाम, रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत



















