Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाल कर रही है। फिल्न 19 मार्च को रिलीज हुई थी और इसने सिर्फ तीन दिन में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास कर लिया। फिल्म में रणवीर की बहन के सीन ज्यादा नहीं है, लेकिन उशकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि वह कौन है।
कौन हैं रणवीर सिंह की बहन?
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह की बहन का किरदार एक्ट्रेस परवीर कौर पंधेर ने निभाया हैं। उन्होंने फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी की छोटी बहन का रोल प्ले किया है। इस रोल में उन्होंने फैंस को इम्प्रेस कर दिया।परवीर एक पंजाबी एंक्ट्रेस और सिंगर है। वह कई पंजाबी जिक वीडियो नजर आ चुकी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 851K फ़ॉलोअर्स हैं।
परवीर कौर के फैन हुए बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली
एसएस राजामौली ने एक्स पर धुरंधर 2 को लेकर लिखा, मुझे धुरंधर 2 बहुत पसंद आई थी, लेकिन द रिवेंज ने स्केल और आत्मा, दोनों ही मामलों में ओरिजिनल फिल्म को पीछे छोड़ दिया।इसकी राइटिंग, कास्टिंग, टेक्निकल एग्जीक्यूशन, म्यूजिक, वर्ल्ड डिजाइन और डायरेक्शन सब कुछ बेदाग है… लेकिन असल में जो चीज इसे जमीन से जोड़े रखती है, वो हैं इसके इमोशनल पहलू।इसकी राइटिंग में ऐसे प्लॉट ट्विस्ट बुने गए हैं, जो सचमुच एक ऐसा तनाव पैदा करते हैं, जो भावनाओं से भरा होता है। AdityaDharFilms आपने कमाल ही कर दिया। 4 घंटे लंबी फिल्म बनाना और उसे रिलीज करना, इसके लिए सच में बहुत हिम्मत चाहिए। दर्शक आखिरी फ़्रेम तक अपनी सीटों से चिपके रहे। @RanveerOfficial क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस थी यार… शेड में बहन के साथ वाला सीन तो एक्टिंग का एक मास्टरक्लास था। उस शुरुआत से लेकर दिल दहला देने वाले क्लाइमैक्स तक, आपने हमजा और जसकीरत दोनों ही किरदारों में हमें पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया। ActorMadhavan गारु आपने एक पूरे देश की बेबसी और हताशा को इतनी अच्छी तरह से पर्दे पर उतारा कि हमें आपकी सफलता अपनी ही सफलता जैसी लगी।इस जबरदस्त सफलता के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
कितनी हो गई धुरंधर 2 की कमाई?
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, धुरंधर 2 ने रविवार को दोपहर 3:30 बजे तक भारत में 51.27 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही, फिल्म का कुल कलेक्शन 465.04 करोड़ रुपये (ग्रॉस) और 390.54 करोड़ रुपये (नेट) हो गया है, जबकि चौथे दिन के अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मेजर इकबाल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म में बनेंगे विलेन


















