Dhurandhar 2 Paid Previews: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे थे। आज फाइनली धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। आदित्य धर की लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन भी अहम रोल में हैं। दूसरे पार्ट के ट्रेलर में रणवीर और भी ज्यादा खतरनाक अंदाज में नजर आए। इसके अलावा यालीना भी इस बार अलग ही रूप में दिखी।
उसके हाथ में बंदूक दिख रहा है, जो फैंस के मन में सवाल खड़े कर रहा कि क्या वह हमजा के खिलाफ हो जाएगी। इस बीच जो दर्शक फिल्म को जल्दी देखना चाहते हैं, उनके लिए गुडन्यूज है। पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग से दर्शकों को आम रिलीज डेट से पहले धुरंधर 2 देखने का मौका मिलेगा।
किस दिन से शुरू होगा पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग?
धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। ऑफिशियल थिएटर रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग शुरू होगा। मेकर्स ने अनाउंस किया है कि इन शुरुआती शो के टिकट अब बुकिंग के लिए अवेलेबल हैं। शो का समय दोपहर बाद शुरू होकर लगभग आधी रात तक चलता है।
यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म करेगी बॉक्स ऑफिस पर तहलका, प्री-रिलीज में ही कमाए 30 करोड़
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

इस वजह से लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता के सिनेमाघरों में इन स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए खास स्लॉट हैं। मुंबई में पहला पेड प्रीव्यू शो शाम 4:45 बजे शुरू होगा और आखिरी शो रात 11:45 बजे होगा। दिल्ली में शो शाम 5 बजे और आखिरी शो रात 11:45 बजे होगा। बेंगलुरु और हैदराबाद भी ये प्रीव्यू स्क्रीनिंग एक जैसे समय पर दे रहे हैं, जबकि कोलकाता में शो का सिलेक्शन कम है।
आप पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग के लिए टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
धुरंधर द रिवेंज के पेड प्रीव्यू के लिए टिकट बुकिंग बड़े टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है। स्टैंडर्ड सीटों के लिए कीमतें 290 से 350 रुपये तक शुरू होती हैं। सिनेमा और लोकेशन के आधार पर रिक्लाइनर ऑप्शन के लिए Rs 1,400 तक जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही ‘धुरंधर 2’ हिट! 13 करोड़ की एडवांस कमाई
पहला पार्ट कब हुआ था रिलीज?
पहला पार्ट, धुरंधर, 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुआ था। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रहा, जिसने भारत में 836 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जबकि दुनियाभर में इसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। आदित्य धर ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसका डायरेक्शन किया है। इस फिल्म का हिस्सा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन थे।
यह भी पढ़ें– Dhurandhar: The Revenge Trailer! रणवीर सिंह का खतरनाक एक्शन देख फैंस बोले– बॉक्स ऑफिस हिलेगा


















