Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर ने फैंस को खुश कर दिया। रणवीर सिंह का रफ एंड टफ अवतार और संजय दत्त की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ फैंस सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। ट्रेलर में अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन भी दमदार अंदाज नजर आए। ट्रेलर करीब साढ़े तीन मिनट का था और हर एक सीन नये टर्न एंड ट्विस्ट से भरा हुआ था। फिल्म के पेड प्रीव्यूज शोज के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गए हैं। अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है।
किस ओटीटी पर रिलीज होगी धुरंधर 2?
आपने नोटिस किया होगा कि धुरंधर 2 के ट्रेलर के आखिरी में इसके ओटीटी प्रीमियर को लेकर मेकर्स ने हिंट दिया था। फिल्म का प्रीमियर सिनेमाघरों में होने के बाद ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर आएगी। फिलहाल ओटीटी रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि कोई भी फिल्म ओटीटी पर 45-60 दिन बाद ओटीटी पर आती है। मेकर्स ने अभी लेकर इस बारे में कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। वैसे बता दें कि आपको कि धुरंधर का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ था।
पहला पार्ट हुआ था ब्लॉकबस्टर
धुरंधर ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। दुनियाभर में फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। यह 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। इसके अलावा ये रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म और अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। धुरंधर का साउंडट्रैक रंबा हो, इश्क जलाकर – कारवां जैसे पुराने बॉलीवुड गानों के रीमिक्स वर्जन और फ्लिपराची का वायरल सेंसेशन FA9LA भारत और विदेश में चार्ट में टॉप पर रहा।
जानें धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर: द रिवेंज अपने रनटाइम की वजह से पहले ही चर्चा में आ गई है। ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड स्टेट्स जैसे मार्केट में इंटरनेशनल टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर शुरुआती लिस्टिंग से पता चलता है कि फिल्म लगभग 3 घंटे 55 मिनट तक चल सकती है। अगर यह टाइम कन्फर्म हो जाता है, तो यह फिल्म हाल के दिनों में सबसे लंबी हिंदी रिलीज़ में से एक बन जाएगी और यह पहले इंस्टॉलमेंट से लगभग आधा घंटा लंबी हो जाएगी। धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के थिएटर में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?


















