Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर डाला। फिल्म ने पहले दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पूरे भारत में 21,728 शो से 102.55 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, यह अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर फिल्म बन गई है। इसने ‘जवान’ के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। पेड प्रीव्यू से ही इसने 43 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला। अब दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जिसके बारे में आपको बताते हैं।
दूसरे दिन भी हिट हुई धुरंधर 2
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक मूवी ने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में ₹37.73 करोड़ की कमाई कर ली। ये कमाई 15,974 शो से फिल्म ने की। ट्रेंड एक्सपर्ट का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होगा। फिलहाल नाइट शोज के बाद फिल्म के दूसरे दिन की टोटल कमाई सामने आएगी. नेट कलेक्शन मूवी ने अब तक 183.27 करोड़ रुपये की कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का ग्रास कलेक्शन 217. 14 करोड़ रुपये हो गया है।
शोभा डे ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
लेखिका और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने धुरंधर 2 का अपना रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, “मैंने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख ली है। पहले आपको अच्छी खबर देती हूं। मैं बोर नहीं हुई, यह चार घंटे की फिल्म है। मुझे नींद नहीं आई और मुझे यह कुछ हद तक पसंद भी आई। लेकिन मैं उतनी उत्साहित या रोमांचित नहीं हूं, जितनी मैं पहली फिल्म देखते समय थी।
धुरंधर 2 पसंद नहीं आई शोभा डे को
शोभा डे ने आगे लिखा, मुझे लगा था कि पहली फिल्म ज्यादा गहरी थी; उसमें मनोवैज्ञानिक पहलू थे, उससे बेचैनी और सस्पेंस पैदा होता था और आप जानना चाहते थे कि लोग जो कर रहे थे, वह क्यों कर रहे थे। शायद तब उसमें कुछ नयापन था, लेकिन इस वाली में थोड़ा-सा ‘देजा वू’ (पहले जैसा अनुभव) लगा। मैं लगभग अंदाजा लगा पा रही थी कि आगे क्या होने वाला है, जो कि कभी भी अच्छा नहीं होता। अच्छी सिनेमा वह होती है जो आपको तनाव में रखे और आपको सोचने पर मजबूर करे। लोगों ने इसे एक ‘मास्टरपीस’ कहा है। माफ कीजिए, यह कोई मास्टरपीस नहीं है, कम से कम मेरे लिए तो बिल्कुल नहीं।”
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का क्रेज बॉर्डर पार, पाकिस्तान में भी देख रहे लोग फिल्म

















