Dhurandhar 2 Advance Booking Report: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की टिकट ब्रिकी भारत के साथ-साथ विदेशों में भी धमाल मचा रही है। एडवांस बुकिंग में मूवी को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसकी लोकप्रियता ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों के सीक्वल को भी टक्कर दे रही है। ट्रेड एक्सपर्ट उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। आइए आपको एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के बारे में बताते हैं।
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट क्या है?
रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार है। 18 को पीड प्रीव्यू शो है और सिर्फ एक दिन बचा हुआ है। 29 को पूरे देश और दुनिया भर में मूवी रिलीज हो जाएगी। पेड प्रीव्यू में 8 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जिनसे 36 करोड़ की कमाई हो गई है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग ने भारत में पहले ही 25 करोड़ का आंकड़ा टच कर लिया है। विदेशों में धुरंधर 2 उत्तरी अमेरिका में प्री-सेल्स से $5 मिलियन कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म को ओपनिंग वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग से 130 करोड़ से अधिक का कलेक्शन मिल गया है।
जानें धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन
धुरंधर 2 का 40 करोड़ का प्रीमियर लगभग तय है। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि फिल्म की ओपनिंग शाहरुख खान की पठान (₹57 करोड़) और रणबीर कपूर की एनिमल (₹63 करोड़) से अधिक होने वाली है। कहा जा रहा है कि पहले दिन मूवी का कुल कलेक्शन (प्रीमियर कलेक्शन मिलाकर) ₹100 करोड़ से अधिक होगा।
क्या रणवीर सिंह की फिल्म ‘दंगल’ को पीछे छोड़ पाएगी?
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, लगभग 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘धुरंधर’ (2025) ने दुनिया भर में कुल 1,306.85 करोड़ रुपये की कमाई की। यह अब तक की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इससे आगे सिर्फ ‘दंगल’ (2,070.30 करोड़ रुपये), ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ (1,788.06 करोड़ रुपये), और ‘पुष्पा 2: द रूल’ (1,742.10 करोड़ रुपये) हैं। अब जब ‘धुरंधर 2’ दर्शकों की जबरदस्त उम्मीदों के बीच रिलीज हो रही है, तो ऐसे में फैंस कयास लगा रहे कि क्या यह ‘दंगल’ को पछाड़कर अब तक की सबसे बड़ी भारतीय हिट फिल्म का खिताब अपने नाम कर पाएगी।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?


















