Dhurandhar 2: इन समय अगर किसी फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है, तो वह है आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’। फिल्म के रिलीज में कुछ दिन रह गए हैं और इसका हाइप बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय खन्ना के किरदार का पार्ट फ्लैशबैक में करके दिखाया जाएगा। वहीं, यामी गौतम भी इसमें कैमियो रोल निभाती दिखेंगी। इस सीक्वल ने एडवांस बुकिंग से ही भारत में 60 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली एनसीआर में फिल्म की टिकट कहां सबसे सस्ती में मिलेगी, ये बताते हैं।
कहां मिलेगी धुरंधर 2 की सबसे सस्ती टिकट दिल्ली एनसीआर में?
बुक माई शो के अनुसार, दिल्ली के द्वारका में पीवीआर वेगाज का सुबह का शो फुल हो चुका है. यहां पर दोपहर और शाम के शोज के लिए टिकट उपलब्ध है, जिसकी कीमत 200 रुपये है।
दिल्ली के पीवीआर सिलेक्ट सिटी वॉक में 200 रुपये की टिकट मिल रही है। ये टिकट सुबह से लेकर रात के शोज के लिए हैं।
पीवीआर सुपरप्लेस लॉजिस, नोएडा में सुबह से लेकर रात के शोज के लिए 200 रुपये में टिकट मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

गुरुग्राम पेप्सी पीवीआर एम्बियंस में भी 200 रुपये में टिकट मिल रहे हैं। यहां भी 200 के टिकट आपको सुबह से लेकर रात के शोज के लिए मिल जाएंगे।
सिनेमपोलिस डीएलएफ एवेन्यू साकेत में 200 का टिकट सिर्फ शाम 5.40 बजे के लिए है।
सिनेपोलिस, पेसिफिक एसपी 2 दिल्ली में शो 11.15 बजे से रात के शो 11.30 बजे के लिए 200 के टिकट मिल रहे।
200 रुपये की टिकट सुबह के शो 11.15 बजे से रात के शो 11.30 बजे तक के लिए अवेलेबल है.
साथ नजर आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
धुरंधर 2 के रिलीज से पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ पब्लिक में नजर आए थे। कपल एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भगचंदका की शादी में साथ में शामिल हुए थे। इस दौरान इवेंट की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस मल्टी-कलर्ड आउटफिट में नजर आई थी, जबकि रणवीर कढ़ाई वाले कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे थे। दोनों को ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
धुरंधर 2 के बारे में जानकारी
धुरंधर: द रिवेंज आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह को एक अंडरकवर जासूस, हमजा अली मजारी के रूप में दिखे थे. ट्रेलर में रणवीर का एक और रूप दिखाया गया, जिसका नाम जसकीरत सिंह रंगी है. फिल्म में उनकी स्टोरी दिखाई जाएगी कि कैसे जसकीरत, हमजा बना। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल), संजय दत्त (SP चौधरी असलम) और आर. माधवन (अजय सान्याल) सारा अर्जुन (यालीना) भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?

















