जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, लेकिन इसे दर्शकों का प्यार नहीं मिल रहा। मूवी में जुनैद के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी रोमांस कर रही है। यह फिल्म आमिर खान और फिल्म मंसूर खान को एक बार फिर साथ लाती है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म की टक्कर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी से हुई और ये फिल्म एक दिन से कई गुणा बेहतर कमाई कर रही है। इस बीच जुनैद ने अपने पिता आमिर की परछाई अपने फिल्मी करियर पर पड़ने पर बात की।
जुनैद खान ने कहा- मेरे पिता 35 सालों से एक स्टार रहे हैं
‘एक दिन’के एक प्रमोशनल वीडियो में जुनैद खान ने कहा, “आमिर खान का बेटा होने का साया, आप कभी भी पीछे नहीं छोड़ पाएंगे। यह न तो पॉजिटिव है और न ही नेगेटिव। वह 35 सालों से एक स्टार रहे हैं। मैं जल्द ही उनसे मुकाबला करने वाला नहीं हूं। वहां तक पहुंचने में मुझे पूरी जिंदगी लग जाएगी। इसलिए आने वाले समय में, चाहे मैं कितना भी अच्छा क्यों न करूं, मैं हमेशा आमिर खान का बेटा ही रहूंगा।”
अपने बेटे के काम में दखलअंदाजी नहीं करते आमिर
वहीं, कपिल शर्मा शो में आमिर खान ने खुलासा किया था कि कैसे उनका बेटा जुनैद उनसे कोई मदद नहीं लेता। आमिर ने कपिल को बताया था, “मैं जुनैद की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता। वह तो चाहता भी नहीं कि मैं उसके करियर में दखल दूं। वह थिएटर सीखने के लिए लॉस एंजिल्स गया था। उसने वहां दो साल पढ़ाई की और एक साल तक नाटक किए। फिर वह वापस आया और मुंबई में एक थिएटर शुरू किया। वह कास्टिंग डायरेक्टर्स के पास ऑडिशन देने जाता था। उस समय किसी को नहीं पता था कि वह मेरा बेटा है। उसने किसी को नहीं बताया, और मैंने भी किसी को नहीं बताया।”
जुनैद खान का फिल्मी करियर
जुनेद खान ने फिल्म ‘महाराज’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म में वह गंभीर किरदार में दिखे थे। इस मूवी में उनके साथ शालिनी पांडे और शरवरी वाघ ने काम किया था। इसके बाद वह खुशी कपूर के साथ ‘लवयापा’ में नजर आए। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह पिट गई। अब वह अगली फिल्म ‘रागिनी 3’ में दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें (Also Read)
जब 7 साल पहले विजय की फिल्म ने दिखा दिया था आज का तमिलनाडु ‘सरकार’ सच में ‘सरकार’ बन गई!

Ishaan Khatter बने ‘जुगाड़ू’! कॉमिक अंदाज में शेयर किया फर्स्ट लुक, फैंस बोले- अब आएगा असली धमाल

एकता कपूर ने प्रियदर्शन पर लुटाया प्यार, ‘भूत बंगला’ को बताया करियर की सबसे बड़ी फिल्म

Salman Khan: फिर साथ दिखेगी सलमान-करीना की जोड़ी? सुपरहीरो फिल्म को लेकर तेज हुई चर्चा

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में शहनाई की तैयारी, हुमा कुरैशी अक्टूबर में करेंगी शादी, जानें कौन होंगे दुल्हा







