रैपर-सिंगर बादशाह इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। वजह है कि रैपर ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर लिया है। कहने का मतलब है कि बादशाह ने शादी कर ली। तलाक के छह साल बाद सिंगर ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी कर ली। इस वक्त शादी की तसवीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस पोस्ट पर कमेंट कर कपल को नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

बादशाह ने ईशा रिखी से की शादी

मंगलवार यानी 24 मार्च को ईशा रिखी की मां पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए। फोटोज देखते ही देखते तेजी से इंटरनेट पर वायरल होने लगे। इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा अपने करीबी परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की पारंपरिक रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज में बादशाह ने क्रीम कलर का कुर्ता और पायजामा पहना हुआ है, जबकि ईशा ने लाल कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें उनके परिवार और दोस्त शामिल हुए। एक अन्य वीडियो में बादशाह और ईशा फेरे लेते दिखे। फोटोज में ईशा की मांग में सिंदूर साफ दिख रहा है।

यूजर्स दे रहे बधाई

फोटोज वायरल होते ही इस पर फैंस के ताबड़तोड़ कमेंट्स आने लगे। एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को बहुत बहुत बधाई। एक यूजर ने लिखा, ईशा तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें. एक यूजर ने लिखा, बादशाह को अपनी रानी मिल गई। एक ने लिखा, तहे दिल से बधाई। एक यूजर ने लिखा, नयी शुरुआत आप दोनों की जिंदगी में खुशियां लाए। एक यूजर ने लिखा, अरे वाह आज की सबसे अच्छी खबर।

बादशाह की पहली पत्नी का नाम था जैस्मिन मसीह

बादशाह की ये दूसरी शादी है। ईशा से पहले उनकी शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। साल 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया था। उनकी एक बेची है जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। जेसेमी का जन्म जनवरी 2017 में हुआ था। साल 2024 में एक इंटरव्यू में बादशाह ने बताया था जैस्मिन से अलग होने पर बताया था कि, “मुझे यह पक्का पता है कि हम दोनों ने सब कुछ आजमाया। हमने अपनी पूरी कोशिश की। हम दोनों ने अपनी पूरी कोशिश की और हमारे पास जो कुछ भी था, सब कुछ दे दिया। हम अलग इसलिए हुए क्योंकि यह हमारे बच्चे के लिए ठीक नहीं था। मुझे अपने बच्चे से मिलने का मौका मिलता है, लेकिन उतनी बार नहीं क्योंकि वह लंदन में रहती है।”

Dhurandhar 2: धुरंधर 2’ के फैन बने थलाइवा, तारीफ में कही ऐसी बात जिसे सुन खुश हुए आदित्य धर