मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल जिन्हें फैंस यूके07 राइडर के नाम से जानते हैं इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने शॉकिंग वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार से जुड़ी चौंकाने वाली बातें बताई थी। अनुराग ने बताया था कि उन्होंने कई बार अपने जान लेने की कोशिश की है. उसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने खुद को अकेला बताया था। हालांकि उनके भाई ने उनके आरोप को गलत बताया था। इस बीच अनुराग की जिंदगी में नयी खुशियां आई है। वह पिता बन गए है और वह अपने बच्चे से मिलने के अस्पताल पहुंचे।
बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे अनुराग डोभाल
शनिवार को यीनी 27 मार्च को अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट दिया कि वह मां बन गई है. हालांकि ये नहीं रिवील हुआ कि बेटा हुआ या बेटी। अब अपने बच्चे से मिलने अनुराग हॉस्पिटल पहुंचे और इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर किया। वीडियो में वह अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरे बच्चे के लिए दूसरा जन्म।” हालांकि उन्होंने वह वीडियो अपने इंस्टा से डिलीट कर दिया है।
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
वीडियो पर उनके चाहने वाले कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक मीडिया यूजर ने लिखा, भाई आपको नयी जिंदगी मुबारक हो। एक यूजर ने लिखा, भाई आपके घर खुशियां आई है। एक यूजर ने लिखा, अनुराग अब अपनी लाइफ फिर से जियो। एक यूजर ने लिखा, नन्हे बच्चे का स्वागत है दुनिया में। एक यूजर ने लिखा, अब देखना सबकुछ ठीक हो जाएगा। एक यूजर ने लिखा, बच्चे का फोटो तो दिखाओ। एक यूजर ने लिखा, बेटी हुई या बेटा।
अनुराग डोभाल की सेहत
बता दें कि मार्च की शुरुआत में अनुराग डोभाल एक बड़ी कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। वह इंस्टाग्राम पर लाइव थे, और उसके कुछ ही देर बाद, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर 200 km/h की रफ़्तार से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब वह हॉस्पिटल से वापस घर लौट आए है और अपने हेल्थ अपडेट के बारे में वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। लेटेस्ट के कुछ पोस्ट में अनुराग ने अपने जख्म भी दिखाए थे।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, RRR और KGF चैप्टर 2 को पीछे छोड़ा


















