Anupama Twist: अनुपमा में मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर रहे हैं, जिसके बारे में दर्शकों ने सोचा नहीं होगा। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु के जन्मदिन को लेकर राही और परी मिलकर तोहफा तैयार करती है। वह परी को बताती है कि प्रेम भी अनुपमा के लिए एक सरप्राइज प्लान कर रहा है। दूसरी तरफ अनु अपने सपने में अनुज को देखती है जो उसे जन्मदिन की बधाई देता है। अनु और अनुज साथ मिलकर बिताए हुए पलों को याद करती है। जब नींद से जागती है तो उसे पता चलता है कि अंश प्रार्थना को हॉस्पिटल ले गया. वह भी अस्पताल जाती है।
बेबी गर्ल को जन्म देगी प्रार्थना
शाह और कोठारी परिवार को डॉक्टर बताते हैं कि प्रार्थना ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। पूरा परिवार खुश हो जाता है। राही सबसे कहती है कि बच्ची का जन्म अनु के बर्थडे पर हुआ है। अनुपमा भगवान से प्रार्थना और उसके बच्चे का ख्याल रखने की प्रार्थना करती है। वह भगवान से बच्चे के जीवन में अच्छी किस्मत लिखने के लिए कहती है। सब बारी-बारी से बच्ची को गोद लेते हैं और उसपर प्यार लुटाते हैं। गौतम भी अपनी बेटी को देखकर भावुक हो जाता है। गौतम अपने बच्चे को देखकर रो पड़ता है। माही गौतम से जाने से मना करती है, कहती है कि कोई उसे बच्चे से मिलने नहीं देगा. अनु उसे भी बच्ची को गोद में लेने के लिए कहती है. गौतम के पास जाकर वह बच्ची रोने लगती है।
छत से कूद जाएगी प्रार्थना
मोटी बा अनु से कहती है कि वह राही को समझाए कि उसे अपना परिवार शुरू करने के लिए कहे। मोटी बा कहती है कि वह प्रार्थना के बच्चे को देखकर कितना खुश हो गया, सोचो जरा उसका बच्चा होगा तो वह कितना खुश होगा। मोटी बा कहती है कि राही को इतना पढ़कर क्या करना है। अनु कहती है वह उसकी सारी बात समझ रही है, लेकिन परिवार शुरू करने का फैसला उनका होना चाहिए। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना एक शॉकिंग कदम उठाने वाली है। वह देखती है कि प्रार्थना अपने बच्चे के साथ छत से कूद जाती है.।अब देखनी वाली बात होगी कि अनु ये सपने में देखती है या ऐसा कुछ हकीकत में होता है।
यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग


















