Aakhri Sawal: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 641.1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रच दिया। आदित्य धर की फिल्म बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने ‘छावा’ (615.39 करोड़ रुपये), ‘स्त्री 2’ (627.5 करोड़ रुपये), और ‘जवान’ (640.42 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह की मूवी अब आने वाले दिनों में पहले नंबर पर आने के लिए’धुरंधर’ (894.49 करोड़ रुपये) से टक्कर लेगी. वैसे तो फिल्म में हर कास्ट की चर्चा हो रही है। इसमें से ही एक किरदार है एसपी चौधरी असलम. ये रोल संजय दत्त ने निभाया है। अब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस को अपडेट दिया है।
आखिरी सवाल का पोस्टर हुआ रिलीज
संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘आखिरी सवाल’ हैं, जो सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर में प्रश्न चिह्न बना हुआ है और इसके बीच में एक्टर का चेहरा भी बना हुआ है। उनके बगल में लिखी लाइन – “वह सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया।” पोस्टर के बसे नीचे कलाकारों के नाम दिए गए हैं – संजय दत्त, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा। फिलहाल कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टर पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बाबा अब नये रोल में। एक यूजर ने लिखा, कहानी किस बारे में है। एक यूजर ने लिखा, असलम बाबा का जादू अब चलेगा।
एसपी चौधरी असलम का किरदार किससे है प्रेरित?
संजय दत्त का किरदार सपी चौधरी असलम एक जाने-माने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी, चौधरी असलम खान की लाइफ से प्रेरित है। “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” के तौर पर मशहूर असलम ने कराची में अपराधियों और उग्रवादी गुटों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए, खासकर लियारी ऑपरेशन के दौरान।हालांकि, उनका करियर विवादों से भी घिरा रहा, जिसमें गैर-कानूनी हत्याओं के आरोप भी शामिल थे। 2014 में एक आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।बताया जाता है कि इस हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हाथ था।
8वें दिन धुंरधर 2 ने कितनी कमाई की?
वहीं, एसपी चौधरी असलम के लेटेस्ट मूवी धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो ट्रेड साइट Sacnilk ने बताया कि 8वें दिन, फिल्म 10,405 शो में चल रही है और आज दोपहर 3:30 बजे तक इसने 17.60 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर ली है, जिससे इसकी कुल इंडिया ग्रॉस कमाई 766.00 करोड़ रुपये और कुल इंडिया नेट कमाई 641.57 करोड़ रुपये हो गई है. फाइनल नंबर्स रात तक आएंगे।
यह भी पढ़ें- ‘तू क्या है यार?’ करण जौहर ने रणवीर सिंह की एक्टिंग पर दिया बड़ा रिएक्शन


















