Jana Nayagan: विजय थलापति की अपकमिंग फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर अपडेट है। ये उनकी एक्शन से भरी फिल्म है। फैंस जानना चाहते हैं कि मूवी किस दिन रिलीज होगी र अब इसे लेकर अपडेट आया है। फिल्म पहले इसी साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब सेंसरशिप और अन्य कारणों से इसकी रिलीज की तारीख तय नहीं हो पा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यह फिल्म यश और गीतू मोहनदास की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बाद रिलीज हो सकती है।
क्यों रिलीज नहीं हो पाई फिल्म अभी तक?
बता दें कि ‘जना नायकन’ पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से इसे परमिशन नहीं मिली और मूवी रिलीज नहीं हो पाई। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार अब ऐसा सुनने में आया है कि सेंसर प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु विधानसभा चुनावों का भी फिल्म के रिलीज पर असर पड़ा है। मई में मूवी के रिलीज होने की खबरें भी आई थी, लेकिन मेकर्स इसे आगे बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं। मेकर्स एक परफेक्ट टाइम का इंतजार कर रहे ताकि इसके रिलीज पर कोई असर ना पड़े और मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करे।
कब रिलीज होगी थलापति की आखिरी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जना नायकन’ अब जून या जुलाई के समय रिलीज हो सकती है। मेकर्स की ओर से फाइनल अनाउंसमेंट अभी बाकी है। कहा जा रहा है कि ये विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है। उसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। इस मूवी में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और प्रकाश राज नजर आएंगे।
10 साल की उम्र में किया था डेब्यू
एक्टर थलापति विजय ने अपने एक्टिंग करियर से रिटायरमेंट की घोषणा पहले ही कर दिया था। 33 साल के लंबे फिल्मी करियर के बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कहने का फैसला किया है। विजय ने यह घोषणा मलेशिया में डायरेक्टर एच. विनोद की फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान की। वह अभी 51 साल के हैं, और ‘जन नायकन’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। मंच से उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब वह पूरी तरह से राजनीति पर ध्यान देंगे। विजय ने अपने करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘वेट्री’ में एक बाल कलाकार के तौर पर की थी। 18 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘नालैया थीरपू’ (1992) से हीरो के तौर पर डेब्यू किया था।
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla: ‘धुरंधर’ के डर से पीछे हटी ‘भूत बंगला’, अक्षय कुमार ने बदली रिलीज डेट


















